नदीपार चाकूबाजी कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

कटनी। थाना कोतवाली पुलिस ने नदीपार रविदास तिराहा पर हुई चाकूबाजी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 10 सितम्बर की रात करीब 8:30 बजे का है, जब दीपक साहू (25) निवासी शिवाजी नगर पर पुरानी रंजिश के चलते छोटू परौहा, रूपेन्द्र ठाकुर व अन्य साथियों ने एकराय होकर जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल दीपक को पहले जिला अस्पताल और बाद में धर्मलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296, 351(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा व टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तीन आरोपियों छोटू उर्फ समीर परौहा (24), अमित उर्फ कल्लू सोनकर (22) और अभिलाष उर्फ अस्सू सेन (19)
को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। जहाँ से सभी को जेल भेज दिया गया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *