रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर निकाली गई यात्रा, शशांक सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

Oplus_131072

कटनी। रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर विगत दिवस रीठी से नादचांद तक विशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा में रानी अवंती बाई लोधी की जीवंत झांकी के साथ हजारों लोगों ने पूरे श्रद्धा भाव से हिस्सा लिया।

आपको बता दें कि प्रतिवर्ष रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर रीठी क्षेत्र में विशाल यात्रा समाज के लोगों द्वारा निकाली जाती है। इस वर्ष भी 20 मार्च को स्तवन लोगों के द्वारा रीठी से नांद चांद तक यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी युवा शशांक सिंह चौहान के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। यात्रा समापन के उपरांत एक सभा का आयोजन भी किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि का सम्मान भी किया गया। रानी अवंती बाई के सम्मान में समाजसेवी शशांक सिंह चौहान ने प्रतीकात्मक रानी अवंती बाई का पुष्प हार पहनकर अभिवादन भी किया। कार्यक्रम में केके पटेल, सुरेंद्र लोधी, बाबा, के अलावा क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *