ट्रांसपोर्टर के ऑफिस से लाखों की चोरी, अलमारी का ताला तोड़कर लगभग दो लाख नगदी ले उड़े चोर

कटनी। शहर के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। बाबा मोहनदास ट्रांसपोर्ट कंपनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर अलमारी में रखे 1 लाख 83 हजार 1 सौ रुपये नकद उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता भुवनेश्वर शर्मा (52 वर्ष), निवासी मीरानाम कॉलोनी, ने पुलिस को बताया कि चोरी की यह घटना 8 फरवरी की रात 10 बजे से 9 फरवरी की सुबह 7 बजे के बीच हुई है। ट्रांसपोर्ट ऑफिस पुरैनी के बाबा ढाबा के सामने स्थित है। जब सुबह ऑफिस खोला गया, तब चोरी का पता चला। अज्ञात चोरों ने ऑफिस के अंदर घुसकर अलमारी में रखी बड़ी रकम पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर कुठला पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *