सुभाष चौक में दही हांडी फोड़ने का होगा भव्य आयोजन, हांडी फोड़ने वाले गोविंदाओं को मिलेगा 51 हजार का पुरस्कार, विधायक संजय पाठक की अगुवाई में होगा आयोजन

कटनी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 6 सितंबर रविवार को बधाई उत्सव कमेटी के द्वारा दधिकांदो महोत्सव का आयोजन शहर में किया जाएगा, जिसके चलते शहर के विभिन्न चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर दही हांडी टांगी जाएगी। इसी क्रम में सुभाष चौक बधाई उत्सव कमेटी के द्वारा भी विशेष तैयारी की जा रही है। सुभाष चौक में इस बार कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। राधा रानी की संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच यहां पर दहीहंडी फोड़ने वाली टोली को 51000 के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए सुभाष चौक बधाई उत्सव कमेटी के पदाधिकारी एवं पार्षद अवकाश जायसवाल ने बताया कि विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के संरक्षण में प्रतिवर्ष सुभाष चौक बधाई उत्सव कमेटी के द्वारा दधिकांदो महोत्सव के दौरान विशेष आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस बार भी यहां भव्य आयोजन होगा। जिसमें राधा रानी के संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच दहीहंडी फोड़ने की प्रतियोगिता भी होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा एवं अन्य गणमान्य जन शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्षद अवकाश जायसवाल एवं उनके मित्र मंडली के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *