40 किलोमीटर दूर खरीदी केंद्र को लेकर किसानों में आक्रोश, भड़के किसानो ने पटेहरा तिराहे पर किया चक्का जाम, सड़क पर उतरा आक्रोश

कटनी। जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। अपनी मांगों को लेकर नाराज़ किसानों ने कटनी-दमोह मुख्य मार्ग के पटेहरा तिराहे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दरअसल, किसानों की मुख्य समस्या गेहूं खरीदी केंद्र को लेकर है। किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्र रीठी से करीब 40 किलोमीटर दूर बाकल संयोलो में बनाया गया है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इससे पहले किसानों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा था। ज्ञापन में साफ तौर पर चेतावनी दी गई थी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लेकिन जब प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आज किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि इतनी दूर फसल ले जाना उनके लिए आर्थिक और शारीरिक रूप से बेहद कठिन है। वे मांग कर रहे हैं कि रीठी क्षेत्र में ही गेहूं खरीदी केंद्र स्थापित किया जाए। फिलहाल मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर किसानों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन किसानों की इस समस्या का समाधान कब तक निकाल पाता है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *