अचानक लापता हो गई थी महिला परिवार था परेशान, गुमशुदा महिला को कुठला पुलिस ने किया दस्तयाब, परिजनों को सुरक्षित सौंपा
कटनी। कुठला थाना पुलिस ने गुमशुदा महिला को दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। महिला के सुरक्षित मिलने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में 11 सितंबर को महिला के गुम होने की सूचना परिजनों द्वारा दी गई। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 818/26, धारा 140(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गुमशुदा महिला को दस्तयाब कर लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मोनी गुप्ता, महिला आरक्षक दिव्या तिवारी सहित अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।