उत्तर प्रदेश का शातिर चोर गिरोह कटनी में कर रहा था चोरी, स्कूटी की डिक्की से पलक झपकते पाए कर दिए थे 50 हजार, तीन आरोपी गिरफ्त में, चौथा फरार

Oplus_131072

कटनी। स्कूटी की डिग्गी से 50,000 रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के द्वारा चोरी गए रुपये व चोरी में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांच मंदिर के पास से स्कूटी की डिग्गी से 50,000 रुपये चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाई और अपराधियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।

यह थी घटना

ओमप्रकाश कोरी निवासी जागृति कॉलोनी कटनी एक सेवानिवृत शिक्षक हैं। विगत 25 मार्च 2025 को भारतीय स्टेट बैंक कटनी से 50,000 रुपये निकालकर अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखे थे। गोलबाजार स्थित कांच मंदिर के पास उन्होंने अपनी स्कूटी पार्क कर कुछ आवश्यक सामान खरीदा। जब वे वापस लौटे तो स्कूटी की डिग्गी से नकदी और पासबुक चोरी हो चुके थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चार संदिग्ध युवक चोरी करते दिखे, जिनकी पहचान होते ही पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

इस तरह हुए गिरफ्तार

गत 3 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो संदिग्ध युवक जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। मैहर बस स्टैंड के पास लाल कोठी रोड पर देखे गए हैं। तुरंत कोतवाली पुलिस की टीम मैहर रवाना हुई और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों आरोपियों सलमान वारसी, सत्येंद्र कुमार को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि चोरी की वारदात उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी। आरोपियो ने विरुद्ध 15 मामले उ. प्र. में दर्ज है।

ये हुए गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने सलमान वारसी, निवासी औरैया उत्तर प्रदेश एवं सत्येंद्र कुमार, निवासी इटावा उत्तर प्रदेश, विनोद दोहरे जिसे कन्नौज पुलिस उत्तर प्रदेश ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मटरी मुसलमान निवासी औरैया की तलाश जारी है।

उगले राज

आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी के 50,000 रुपये को आपस में बांट लिया था। कटनी पुलिस ने सलमान वारसी और सत्येंद्र कुमार के पास से 28,000 रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन यूपी 79 वाय 5999 (कीमत लगभग 50,000 रुपये को भी जब्त कर लिया गया है। उक्त मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि चौथे की तलाश जारी है।

मामले को सुलझाने में निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा, निरीक्षक संजय दुबे, उनि महेन्द्र जायसवाल, पुष्पराज, अनिल, वीरेन्द्र, उनि अरुणपाल सिंह, अजीत मिश्रा, आर उपेन्द्र अमित, अजय, दीपक तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *