जिला पंचायत कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ, एसीईओ और सदस्यों सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की रही मौजूदगी

कटनी। जिला पंचायत कार्यालय में अत्यंत हर्ष, उल्लास धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। जिला पंचायत की अध्यक्ष सुनीता मेहरा ने 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया फलस्वरुप आन-बान-शान से तिरंगा लहराया। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी जिला पंचायत सदस्य अजय गोटिया समाजसेवी पप्पू मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में राष्ट्रगान हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ, एवं एसीईओ एवं अन्य अधिकारियों- कर्मचारियों ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। आयोजित कार्यक्रम में सुरभित अग्रवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, कमलेश सैनी, ऋषिराज चढ़ार, तेज सिंह केशवाल ,मृगेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार असाटी, धनराज चौधरी, कमल सिंह ठाकुर, सत्येंद्र सोनी, मंजुल मयंक त्रिपाठी, गॉडफ्रिज किस्पोट्टा, अभिषेक भार्गव, नरेश राठौर, उमेश सोनी, दुर्गेश नंदन पगारे, किरण सिंह, मोहम्मद आरिफ, सोहन दाहिया, कमलेश प्यासी एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की उत्साह जनक भागीदारी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *