जन कल्याण शिविर के तीसरे दिन 18 जून को निगम कार्यालय में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा शिविर, योजनाओं के लाभ से लाभान्वित हो रहे नागरिक

कटनी। शासन द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शासन निर्देशानुसार नगर निगम कार्यालय में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किया जा रहा है। उपयुक्त एवं नोडल अधिकारी शिविर प्रियंका झारिया ने बताया कि शिविर आयोजन की श्रृंखला में तीसरे दिन गुरुवार 18 जून को नगर निगम कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाकर नागरिकों की जनसमस्याओं के निराकरण के साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन लिए जाकर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया जाएगा।
श्रीमती झरिया ने बताया कि निगम कार्यालय परिसर में तीसरे दिवस भी आयोजित शिविर के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली बहना योजना, श्रमिक कल्याण योजनाओं सहित अन्य शासकीय योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं के आवेदन लिए जाकर उनका निराकरण किया जाएगा, साथ ही पात्रता अनुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर सुनिश्चित करना है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का विभागवार परीक्षण कर त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजन को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। जन कल्याण शिविर के सफल संचालन को लेकर नगर निगम का अमला पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। नागरिकों ने भी शिविर की व्यवस्था एवं अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया है। उपयुक्त प्रियंका झारिया ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के अंतिम दिवस में भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने एवं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की संभावना व्यक्त की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *