न्यू एसीसी माता मंदिर माधवनगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महापुराण, पंडित संजय दुबे शास्त्री द्वारा सुनाई जा रही कथा, 4 मई से 11 मई तक प्रतिदिन होंगे विविध कार्यक्रम

Oplus_131072

कटनी। माधव नगर स्थित माता जी के मंदिर में विगत 4 मई से श्री मद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया जा रहा हैं। 4 मई से प्रारंभ हुई भागवत कथा का समापन 11 मई को विशेष पूजन एवं भंडारे के साथ किया जाएगा। यहां पर प्रतिदिन शाम 4 बजे से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का वचन पंडित संजय दुबे शास्त्री के द्वारा किया जा रहा है।

4 मई से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा महापुराण की कड़ी में 4 मई को कलश यात्रा एवं बैठकी 5 मई 2025 सोमवार को श्री कपिल चरित्र, 6 मई मंगलवार को श्री ध्रुव एवं प्रहलाद चरित्र, 7 मई बुधवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 8 मई गुरूवार को श्री बाल लीली एंव गोवर्धन पूजा संपन्न हुई। आज 9 मई शुक्रवार को श्री कृष्ण रूकमणि विवाह होगा। इसके उपरांत श्री सुदामा चरित्र परिक्षित मोक्ष कल 10 मई शनिवार को एवं 11 मई को कार्यक्रम के अंतिम दिन हवन, ब्राम्ह्मण भोजन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। न्यू एसीसी माता जी के मंदिर प्रांगण माधव नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी पहुंच रहे हैं। धर्म प्रेमियों से आयोजिकों ने यहां पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *