चोरी गई मोटरसाईकिल रेलवे लाइन के किनारे मिली, बरही पुलिस ने जब्त कर किया वाहन मालिक के हवाले को

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा. संतोष डेहरिया, अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व मे चोरी गई मोटरसाईकिल हीरो डीलक्स को बरामद करने में बरही पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस के मुताबिक गत 01 मई 2025 को प्रार्थी शशांक अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल निवासी वार्ड क्र. 11 बरही थाना बरही जिला कटनी ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई की गत 23 अप्रैल 25 के रात्रि करीब 10 बजे वर्मा पट्रोल पम्प के पास पुष्प वाटिका मे शादी कार्यक्रम मे शामिल होने अपनी मोटरसाईकिल क्र. MP21MP 9817 हीरो डीलक्स से गया था।  बाइक को पेट्रोल पम्प के सामने खड़ा कर शादी समारोह में शामिल हुआ था। कार्यक्रम से रात्री 11 बजे जब वापस बाहर आया तो देखा मोटरसाईकिल वहां पर नही थी। आस पास तलाश किया जो नहीं मिली । मोटरसाईकिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर थाना बरही पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। टीम गठित कर उक्त मोटरसाईकिल और अज्ञात चोर की तलाश की गई। कोई अज्ञात चोर मोटरसाईकिल को रेल्वे लाईन के किनारे पकड जाने के डर से रख गया जिसे मोके से जप्त किया गया। अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।

कार्यवाही मे निरी. शैलेन्द्र सिंह यादव, उनि सेंगर, प्र.आर. सतीश हल्दकार, प्र.आर. अजय पाठक व आरक्षक विवेक श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *