आदर्श कॉलोनी में जय हो दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, देवी जागरण में उमड़ी भीड़

कटनी। शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदर्श कॉलोनी में जय हो दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां पर माता की प्रतिमा रथ पर विराजमान है। माता की सौम्य छवि को देखने हर दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। गत रात्री जय हो दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा विशाल देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जय हो दुर्गाउत्सव समिति द्वारा आकर्षक साज सज्जा के बीच रथ पर विराजी माँ दुर्गा की सौम्य प्रतिमा के दर्शनो को कल अष्ठमी के दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। समिति द्वारा नवरात्र अष्टमी के पावन अवसर माइकल आर्केस्ट्रा के कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों के साथ कान्हा रास, डांडिया नृत्य का शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान ब्रेड पकौड़े का प्रसाद वितरण कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह, बस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्र, युवा समाजसेवी कुशल प्रकाश मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *