ऑपरेशन मुस्कान के जरिए लौटी परिवार की मुश्कान, निवार पुलिस ने गुमशुदा बालिका को खोजकर किया परिजनों के हवाले

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुई बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई 2026 को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने चौकी निवार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय नातिन बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 2 जून 2026 को बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे, चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला तथा महिला आरक्षक दीक्षा भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑपरेशन मुस्कान के तहत कटनी पुलिस लगातार गुमशुदा बच्चों और बालिकाओं की तलाश कर उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *