शराब बंद होगी, तभी खुलेगा रास्ता!, अवैध शराब के खिलाफ खरखरी में ग्रामीणों का चक्का जाम, सड़क पर उतरे ग्रामीण

कटनी। नशामुक्त गांव की मांग को लेकर कटनी के ग्राम खरखरी में ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। गांव में कथित तौर पर लंबे समय से चल रही अवैध शराब की बिक्री के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव युवाओं और ग्रामीणों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और गांव को नशामुक्त बनाने की मांग की।
चक्का जाम की सूचना मिलते ही कटनी कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने और रास्ता खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि जब तक गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं होती, तब तक सड़क का रास्ता नहीं खोला जाएगा। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों से बातचीत का दौर जारी बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग और चक्का जाम को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक स्थिति सामने आना बाकी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *