13 वर्षीय बालक को कुछ घंटे के अंदर निवार पुलिस ने किया दस्तयाब, बालक को सुरक्षित लौटी परिवार में खुशियां

Oplus_16908288

13 वर्षीय बालक को कुछ घंटे के अंदर निवार पुलिस ने किया दस्तयाब, बालक को सुरक्षित लौटी परिवार में खुशियां

कटनी। मध्य प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत चौकी निवार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक 13 वर्षीय गुमशुदा बालक को महज कुछ घंटों में खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिवार के चेहरे पर फिर मुस्कान लौट आई।
जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को निवार पहाड़ी निवासी सरोज बाई दहिया ने चौकी निवार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनका 13 वर्षीय पुत्र बिना बताए घर से कहीं चला गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कटनी पुलिस ने तत्काल गुम इंसान कायम कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा थाना माधवनगर एवं चौकी निवार पुलिस टीम ने सक्रियता से तलाश शुरू की। जांच के दौरान बालक को मैहर जिला सतना से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय दुबे, चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव, आरक्षक अरविंद कुशवाहा, बकिल यादव एवं साइबर सेल से अजय सिंह की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

पंचायत एवं ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक संपन्न, योजनाओं में प्रगति लाने जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश, आंगनबाड़ी निर्माण में लापरवाही पर दो उपयंत्रियों को थमाया नोटिस एक को किया अवैतनिक