पुलिस कप्तान ने रक्षित केंद्र के शस्त्रागार। सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, रक्षित निरीक्षक सहित स्टाफ को स्वच्छता, रखरखाव के दिए टिप्स

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने गत शुक्रवार को डीआरपी पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। रक्षित केंद्र पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने रोजनामचा, स्टोर, शस्त्रागार, MT शाखा, ब्राउनिंग शाखा, डॉग कैनल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए पुलिस कप्तान श्री विश्वकर्मा ने शस्त्र संचालन, शस्त्र रखरखाव, स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण, ब्राउनिंग विधि, वाहनों के मेंटेनेंस संबंधी विषयों पर बारीकी से निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के निर्देश रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत को दिए। पुलिस कप्तान द्वारा डॉग स्क्वाड का भी निरीक्षण किया गया। डॉग स्क्वाड को सर्चिंग टास्क देकर उनकी दक्षता का परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्षित केंद्र के सभी शासकीय सेवक उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *