मंदिर और स्कूल के पास शराब दुकान खोलने से भड़का आक्रोश, राजीव गांधी वार्ड के लोगों ने किया चक्काजा, सड़क पर बैठ कर किया विरोध प्रदर्शन

Oplus_131072

कटनी। राजीव गांधी वार्ड में सांई मंदिर एवं सत्यनारायण मंदिर के पास अंग्रेजी व देशी दुकान खोलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क गया। शराब दुकान का विरोध करते हुए स्थानीय लोग सड़क पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। सड़क पर लोगों के द्वारा प्रदर्शन किए जाने के कारण कटनी शहडोल मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई। आनन फानन में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा, खिरहनी चौकी प्रभारी महेंद्र जायसवाल दलबल के साथ पहुंचे और आंदोलनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया।

आप को बता दें की राजीव गांधी वार्ड के निवासियों ने गत दिवस कलेक्टर कार्यालय में शराब दुकान का विरोध करते हुए ज्ञापन दिया था। लेकिन उचित अस्वाशन न मिलने पर आज सुबह से लोगों ने भारी संख्या मे एकत्रित होकर चक्काजाम कर दिया, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ। आम जन मानस में चर्चा है कि अंग्रजी व देशी शराब दुकान संचालक द्वारा आबकारी नियमो की अवहेलना करते हुए शराब दुकान लिपि आपत्ति स्थल पर खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जन प्रतिनिधियो व प्रशासनिक अधिकारीयो की बैठक में ऐसे स्थल का चयन किया चाहिए जिसमें जन मानस को कोई आपत्ति न हो और व्यवसायिक स्थल के आयपास, आबादी, शैक्षणिक संस्थान धार्मिक स्थल इत्यादि नही होने चाहिए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यहां पर आम जनता को शराब दुकान खुलने पर घोर आपत्ति है, उक्त स्थल से 50 मीटर के दायरे में सत्नारायण मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर, साई मंदिर, शेरा वाली मंदिर, स्थित एवं स्थानीय लोगो द्वारा समाजिक एवं धार्मिक आयोजन किये जाते है तथा गणेश जी एवं दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। यहां पर शहर की पब्लिक एवं भक्तगणो का आना जाना रहता है। जिससे लागो की धार्मिक आस्था आहत होगी। उक्त स्थल से 50 मीटर के दायरे में आस-पास अनेक स्कूल संचालित है जैसे, ज्योति शिक्षा निकेतन, एचबी मैमोरियल, प्यूष स्कूल, संचालित है। जहां बच्चे एवं बच्चियां पढ़ते है। और उक्त मार्ग से आना जाना लगा रहता है। उक्त शराब दुकान का खोला जाना शासन के नियमों के विरुद्ध है। जिससे असमाजिक गतिविधिया बढ़ेगी. अतः उपरोक्त स्थन पर दुकाने न खोली जावे। प्रदर्शन कर रहे लोगों में महिलाएं बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *