गुमशुदा बालिका को निवार पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Oplus_16908288

कटनी। चौकी निवार पुलिस ने गुमशुदा बालिका को दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका के मिलने के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को सूचनाकर्ता ने अपनी लड़की के बिना किसी को कुछ बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट थाना माधवनगर में दर्ज कराई थी। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान चौकी निवार पुलिस ने गुमशुदा बालिका की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 2 अक्टूबर 2026 को बालिका को दस्तयाब कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी कुमार मिश्र, सउनि राजेश कोरी एवं प्रधान आरक्षक गौरव सेन की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *