बका लहराकर लोगों को धमका रहा था बदमाश, उमरिया पान पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कटनी। उमरिया पान पुलिस ने अवैध रूप से घातक हथियार लिए लोगों को डराते धमकाते हुए एक बदमाश को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बदमाश हथियार दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा था। सूचना मिलते ही जैसे ही पुलिस पहुंची, पुलिस को देखकर बदमाश के पसीने छूट गए।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए उमरियापान थाना प्रभारी एसआई दिनेश तिवारी ने बताया कि आज 1 दिसंबर को भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बड़ी माई मंदिर के पास अवैध रूप एक लोहे का बका रखकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर आरोपी अशोक कोल पिता विनोद कोल निवासी वार्ड नंबर 2 उमरिया पान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट बनाने पर उसे जिला जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उमरिया पान SI दिनेश तिवारी, Asi कोदू लाल दाहिया, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक आशीष मेहरा, आर. जगन्नाथ सिंह, सैनिक संतोष दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *