गया कुंड के पास बका लहराकर लोगों को धमका रहा था बदमाश, बिलहरी पुलिस ने बका लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष डहेरिया, नगर
पुलिस अधीक्षक कटनी नेहा पच्चीसिया व थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा
के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में बिलहरी पुलिस स्टाफ ने गत 30 जून 25 को भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को अपने धार दार बका लहराकर आतंक मचाते हुए पकड़ा।
जानकारी देते हुए बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि गया कुंड के पास ग्राम कैमोरी में बका लहराकर बदमाश आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। सूचना मिलते ही की पुलिस ने कैमोरी से एक व्यक्ति को हाथ में लोहे का धारदार बका लिए हुए आम जनता को डराते धमकाते हुए पकड़ा। घेराबंदी कर पकड़े गए मोहम्मद इकबाल पिता शेख हैदर उम्र 26 साल निवासी ग्राम बडखेरा थाना कुठला जिला कटनी से घातक बका जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, प्र.आर. धर्मेंद्र यादव, संतोष प्रजापति, आर. लव उपाध्याय का सराहनीय योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *