नगर निगम में विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, पूजन-अर्चन कर महापौर ने लिया आशीर्वाद, नगरवासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना

कटनी। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय में विराजित भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। इस अवसर पर महापौर ने नगर के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक की भी विशेष मौजूदगी रही।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनके पूजन से सभी कार्य सफल होते हैं और नगर में खुशहाली का वातावरण बनता है। उन्होंने नगरवासियों से भी आह्वान किया कि गणेशोत्सव को उत्साह, श्रद्धा एवं स्वच्छता के साथ मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना करें। पूजन के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, गोविंद चावला, सुरेंद्र गुप्ता, सहित कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री अश्वनी पांडे, कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल, आलोक तिवारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान गणेश से नगर की प्रगति, शांति और विकास की प्रार्थना की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *