दद्दा जी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री का महापौर ने किया आत्मीय स्वागत

कटनी। दद्दा धाम कटनी में आयोजित पांच दिवसीय दद्दा महोत्सव में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बुधवार शाम आगमन हुआ। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ महापौर प्रीति संजीव सूरी ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान निगम के मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं पार्षदों ने भी मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
इसके पूर्व महापौर ने झिंझरी स्थित श्रीकृष्ण वृद्धाश्रम प्रांगण, दद्दा धाम में शिरकत करने पहुंचे नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए नगर विकास के संबंध में चर्चा की और श्रद्धा के साथ दद्दा जी की समाधि को प्रणाम किया तथा पूजा -अर्चना कर पुष्पमाला अर्पित की। तत्पश्चात उन्होंने विग्रह में विराजमान दद्दा जी की प्रतिमा पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *