श्वानो की जनसंख्या  नियंत्रण हेतु निर्माणाधीन एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर महापौर ने दिए आवश्यक निर्देश

Oplus_131072

कटनी। नगर के सार्वजनिक स्थलों  में  आवारा घूमने वाले श्वानो एवं उनकी जनसंख्या में नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी द्वारा अमकुही स्थित जल शोधन संयंत्र प्लांट में निर्माणाधीन एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण गुरूवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा किया जाकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इस दौरान निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं आयुक्त नीलेश दुबे भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी द्वारा निर्माणाधीन स्थाल पर कराये गए कक्षों के कार्य, कार्यालय परिसर, फ्रीजर स्थल, श्वानों को रखनें हेतु बनाए गए पिंजरों आदि का निरीक्षण कर शेष कार्य को शीध्र पूर्ण करानें के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त नीलेश दुबे ने एनिमल बर्थ कंट्रोल रूम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। आयुक्त द्वारा बताया कि इस कंट्रोल रूम में जनसंख्या नियंत्रण हेतु लाए जाने वाले श्वानों के अतिरिक्त आक्रमक किस्म के श्वानों को भी लाया जायेगा तथा उपचार पश्चात पुनः छोड़ दिया जायेगा। इससे आवारा श्वानों की समस्या के संबंध में काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, रेखा संजय तिवरी, ओमप्रकाश बल्ली सोनी, प्रभारी सहायक यंत्री आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित निगम के अन्य कर्मचारियों की मोजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *