महापौर ने नगरवासियों को रक्षाबंधन एवं कजलिया पर्व की दी अग्रिम शुभकामनाएं

कटनी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगरवासियों को रक्षाबंधन एवं कजलिया पर्व के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है, जो हमारे समाज में आपसी सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है।
महापौर ने कहा कि कजलिया पर्व लोक आस्था और परंपरा से जुड़ा पर्व है, जो हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखता है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि इन पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ मनाएं तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *