छात्रावास का नवनिर्मित भवन हैंड ओवर होने तैयार, खेल मैदान का अता-पता नहीं, विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार आधे-अधूरे काम कर शासन को लगा रहे चूना

कटनी। शासन से बेहतर निर्माण कार्य करने का ठेका लेकर सरकारी बिल्डिंगें बना रहे ठेकेदारों द्वारा विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर आधे-अधूरे निर्माण कार्य को करके शासन को पलीता लगाने का काम किया जा रहा है और ऐसा सबसे अधिक कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र में हो रहा है। सीएम राइज स्कूल के निर्माण में धांधली के बाद अब यह एक दूसरे चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक रीठी जनपद पंचायत मुख्यालय में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से अनुसूचित जाति जनजाति सीनियर बालक छात्रावास का निर्माण कार्य कराया गया है। बताया गया कि ठेकेदार द्वारा अनियमितताओं को अंजाम देते हुए जैसे तैसे भवन को पूरा आकार तो दे दिया गया, लेकिन एक लंबा समय बीत जाने के बाद भी बच्चों को खेलने के लिए सुंदर खेल मैदान नहीं बनाया गया है। जानकारी तो यह भी है उक्त बिल्डिंग को बहुत जल्द ही विभाग अपने हैंड ओवर भी लेने वाला है, अब ऐसे में खेल कौन बनाएगा। यह सवाल खड़े हो रहे हैं।