झाड़ियों में छिपाकर रखा था शराब का जखीरा, कोतवाली पुलिस ने रंगेहाथों दबोचा, नाबालिग के कब्जे से 558 पाव अवैध शराब जब्त

कटनी। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नई बस्ती क्षेत्र से एक 16 वर्षीय विधि-विरुद्ध कार्य करने वाले बालक के कब्जे से 558 पाव (180 एमएल) देशी प्लेन एवं मसाला शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 104 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की शाम को कोतवाली पुलिस की टीम नई बस्ती क्षेत्र में पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। शाम करीब 6:45 बजे बधवा गली के पास एक लड़का झाड़ियों में छिपकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन देखकर उसके घबरा जाने पर टीम ने उससे पूछताछ की। तलाशी के दौरान झाड़ियों में रखी तीन बड़ी प्लास्टिक की बोरियों और एक थैले से 558 पाव देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर बालक को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया।
मामले में थाना कोतवाली कटनी में अपराध क्रमांक 1121/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के मुताबिक, नई बस्ती क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई थी। इसी निगरानी के दौरान पुलिस को यह कार्रवाई करने में सफलता मिली। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। टीम में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी खिरहनी उपनिरीक्षक किशोर द्विवेदी सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *