राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने बरही अग्नि दुर्घटना को लेकर जताया शोक, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने दिए निर्देश
कटनी। दीपावली पर्व के दौरान कटनी जिले के बरही में बीती देर रात आग लगने से हुई दुखद दुर्घटना में मृतको के प्रति राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अग्नि हादसे में मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।