स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से लापता हुई बालिका गुजरात में मिली, विशेष अभियान के तहत मिली पुलिस को सफलता, अपहृत बालिका को किया दस्तयाब

स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से लापता हुई बालिका गुजरात में मिली, विशेष अभियान के तहत मिली पुलिस को सफलता, अपहृत बालिका को किया दस्तयाब

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन द्वारा अपहृत बालक, बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। प्राप्त निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया व उनकी टीम के द्वारा थाना क्षेत्र से अपहृत बालिका को गुजरात राज्य से दस्तायाब किया गया। उक्त बालिका माता पिता के डाटने से टेंशन में आकर घर से बिना बताए चली गयी थी।दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया। बालिका के मिलने पर परिजनों ने थाना स्लीमनाबाद पुलिस के कार्य की सराहना की है।

पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, सउनि. जुबेर अली, आरक्षक रोहित,लखन पटेल,महिला आर. नेहा भट्, सुनीता एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post