माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री यादव एवं एसपी श्रीरंजन के प्रयासों से भय मुक्त हुआ माधव नगर, तीन शातिर अपराधियों की जमानत याचिका खारिज, माधवनगर में खुशी की लहर

माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री यादव एवं एसपी श्रीरंजन के प्रयासों से भय मुक्त हुआ माधव नगर, तीन शातिर अपराधियों की जमानत याचिका खारिज, माधवनगर में खुशी की लहर

Oplus_131072

कटनी। विगत 30 जनवरी को माधव नगर के युवा व्यवसाई रॉकी उर्फ राकेश मोटवानी के ऊपर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों की जमानत याचिका आज कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के प्रयासों से जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश माननीय राजकुमार यादव जी ने खारिज कर माधव नगर सहित पूरे कटनी शहर को भय मुक्त कर दिया। माननीय न्यायालय द्वारा नीरज उर्फ केतु रजक, अरमान द्विवेदी, शाहबाज खान की जमानत याचिका खारिज किए जाने की खबर जैसे ही माधव नगर पहुंची व्यापारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। समूचे माधव नगर के व्यापारियों ने माननीय न्यायालय द्वारा लिए गए निर्णय एवं कटनी पुलिस द्वारा जमानत याचिका को खारिज कराने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जिस तरह कटनी पुलिस एवं माननीय न्यायालय ने इतने गंभीर मसले में आगे आकर अपराधियों के खिलाफ निर्णय सुनाया उससे समाज में भय और आतंक का खात्मा होने के साथ सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

अन्य आरोपियों को भी न दी जाए ढील

पीड़ित परिवार एवं स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह से बदमाशों ने माधव नगर सहित पूरे कटनी वासियों को एक के बाद एक अपराध घटित करते हुए परेशान कर रखा था, उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। जैसा कि विगत दिनों देखने में आया था कि मुख्य  आरोपियों में शुमार करण बिहारी ने जमानत मिलने के तुरंत बाद दोबारा से अपराध घटित करने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। कटनी पुलिस ने उसे अपराध घटित करने से पहले ही रंगे हाथों जिंदा कारतूस और कट्टे के साथ गिरफ्तार कर दोबारा जेल पहुंचा दिया है।

अभी तक विनय फरार

रॉकी मोटवानी के ऊपर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी विनय विरवानी अब तक फरार है। विनय के ऊपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा नगद इनाम की घोषणा भी की गई है। विनय को गिरफ्तार करने के लिए कटनी पुलिस लगातार प्रयास भी कर रही है, लेकिन अब तक पुलिस को अपने प्रयासों में सफलता नहीं मिल सकी है। स्थानीय व्यापारियों ने अपराधियों के प्रति पुलिस के सख्त रुख को देखते हुए यह विश्वास जताया कि जल्द ही विनय के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही कटनी पुलिस के द्वारा की जाएगी और उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post