रेत से भरे डंपरों ने शहीदों की याद में बने द्वारा को भी नहीं छोड़ा, डंपर ने किया शहीद द्वार को क्षतिग्रस्त, द्वारा के गिरने की आशंका

कटनी। कटनी के नई बस्ती क्षेत्र स्थित शाहिद द्वार, जिसे शहीदों की याद में बनवाया गया था, वह गत रात्रि क्षतिग्रस्त हो गया। शहर में रात्रि के समय बेखौफ दौड़ते रेत के डंपर ने द्वार को क्षतिग्रस्त कर दिया। द्वारा क्षतिग्रस्त होने के कारण उसके अकस्मात गिरने की संभावना भी बनी हुई है। वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद एडवोकेट मिथिलेश जैन के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराते हुए आम जनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है।
जारी है रेत का खेल
जिले में रेत का ठेका भले बंद हो लेकिन शाम ढलने के बाद अवैध रूप से रेत का खेल शुरू हो जाता है। नदी के घाटों से निकाली गई रेत को शहर के निर्माण स्थलों में डंपरों के जरिए पहुंचाया जाता है। इस पूरे खेल की जानकारी प्रशासन एवं पुलिस को भी है, लेकिन उसके बावजूद कार्यवाही सिर्फ छोटे वाहनों तक सिमट कर रह जाती है।
टीपी कहीं की माल कहीं का
रेप केस खेल में टीपी का खेल भी निराला है। टीपी यानी ट्रांजिट पास का इस्तेमाल इस तरह से किया जाता है कि टीपी कहीं और की होती है लेकिन रेत कटनी जिले के नदी घाटों से भरकर सप्लाई की जाती है। विगत रात्रि एक ऐसे ही रेत से बड़े डंपर ने शहीदों की याद में बनाए गए द्वार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *