शराब के नशे में ट्रक चला रहा था चालक, बड़वारा पुलिस ने की कार्रवाई, एमव्ही एक्ट के तहत ट्रक को किया जब्त
बड़वारा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा। पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MP 18 H 5074 को रोककर चालक की जांच की गई। चालक सीताराम रजक, पिता सुखसेन रजक, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सिंहवाड़ा, जिला उमरिया (मध्यप्रदेश) को ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांचा गया। जांच में चालक द्वारा शराब का सेवन किया जाना पाया गया। शराब के नशे में ट्रक चलाने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया तथा प्रकरण के निराकरण के लिए इस्तगासा माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक गौरीशंकर राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।