शराब के नशे में पिकअप चला रहा था चालक, बड़वारा पुलिस ने वाहन किया जब्त, 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई
कटनी। जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में बड़वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में पिकअप वाहन चलाते एक चालक को पकड़कर उसके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को बड़वारा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिकअप वाहन क्रमांक MP21ZE9402 को रोककर चालक की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। चालक की पहचान ब्रिजेश पटेल (30), पिता महेश पटेल, निवासी ग्राम पड़खुरी, थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी के रूप में हुई।
पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन जब्त कर लिया। प्रकरण के निराकरण के लिए इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, दानबहादुर सिंह परस्ते, नितेश डोंगरे तथा आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी एवं आशीष तिवारी की विशेष भूमिका रही।