ढाबे के सामने हाथ में बका लेकर आतंक मचा रहा था बदमाश, स्लिमनाबाद पुलिस ने दबोचा

Oplus_131072

कटनी। स्लीमनाबाद पुलिस ने हाथ में बका लेकर एक युवक को आतंक मचाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए स्लिमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधि. स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में लगातार बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर स्लिमनाबाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज 20 मई 25 को मुखबिर व्दारा सूचना मिली की दारा उर्फ विनोद लुनिया पिता शिव प्रसाद लुनिया उम्र-51 नि छपरा जैसवाल ढाबा के सामने हाथ में लोहे का धारदार बका लिए हुए लहरा कर लोगों को इशारा धमका रहा है। सूचना के आधार पर स्‍लीमनाबाद पुलिस ने  तत्काल घेरीबंदी की। बदमाश  पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पकडकर उसके हाथ से लोहे का धारदार बका बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा  25 आर्मस एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, आरक्षक मनीष पटेल, अभिषेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *