शराब पीकर बुलेरो वाहन चलाने वाले पर बरही पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहरिया व अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए एवं वाहन दुर्घटना पर नियंत्रण रखने हेतु बरही पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरान कमानिया गेट बरही के पास गत 03 मार्च 2025 को बोलेरो क्र. MP 21MC 7777 का चालक पप्पू लोनी पिता रामप्रसाद लोनी उम्र 37 साल निवासी पोडिया थाना इंदवार जिला उमरिया को शराब के नशे मे वाहन चलाते पाये जाने पर मौके से उक्त बोलेरो वाहन जप्त कर चालक के विरुद्ध धारा 185 मो. व्ही.एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय जेएमएफसी  महोदय बरही न्यायालय मे पेश किया गया। माननीय न्यायालय व्दारा वाहन चालक पप्पू लोनी पिता रामप्रसाद लोनी उम्र 37 साल निवासी पोडिया थाना इंदवार जिला उमरिया को उक्त प्रकरण मे 10000 रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव, उ.नि विनोदकांत सिंह, आर. अवधेश सिंह, आर. पूरन सिंह व आर. चालक संजय पाण्डेय की मुख्य भूमिया रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *