बोले निगमायुक्त बकाया करों की राशि जमा नहीं करने वाले करदाताओं के नाम करें सार्वजनिक, राजस्व वसूली कार्य में निर्धारित लक्ष्य अनुरूप वसूली में लाएं तेजी

कटनी। नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे ने मंगलवार को राजस्व विभाग द्वारा की जा रही वसूली कार्य की समीक्षा की जाकर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बकाया करों की शत-प्रतिशत वसूली करने तथा कर संग्रहण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। निगमायुक्त नें कहा कि निगम के बकाया करों की राशि जमा न करने वाले करदाताओं की सूची तैयार करें ताकि उनके नाम समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं स्मार्ट सिटी के डिस्प्ले बोर्ड पर सार्वजनिक करने की कार्रवाई की जा सके।
समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक सहित राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक, वार्ड वसूली कर्ता कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
निगमायुक्त ने वार्डवार वसूली कार्य की समीक्षा कर निम्न वसूली वाले कर्मचारियों को वसूली हेतु प्लानिंग तैयार कर रोजाना वार्ड में भ्रमण करते हुए नागरिकों से संपर्क करने तथा बकाया वसूली कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान निगमायुक्त श्री दुबे ने बकाया जलकर एवं संपत्ति कर की वसूली हेतु भविष्य में की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में राजस्व अमले को अवगत कराया गया।
अतिरिक्त नवीन निर्माण पर करें करारोपण
निगमायुक्त श्री दुबे ने राजस्व अमले को भवन स्वामियों द्वारा जमा की गई स्वाकर विवरणी की जांच करने, वार्डो के ऐसे भवन जिनमें नवीन अतिरिक्त निर्माण कार्य किया जा चुका है तथा और उनकी जानकारी स्वाकर विवरणी में नहीं दर्शाई गई है की जांच करते हुए नवीन अतिरिक्त निर्मित क्षेत्र की डिमांड जारी कर अतिरिक्त संपत्ति कर वसूल करने हेतु निर्देशित किया।
निगमायुक्त श्री दुबे ने राजस्व अमले को रहवासी भवनों के प्रयोजनों की जांच कर किरायेदारी अथवा व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने पर कार्यवाही करने, वार्ड में चल रहे नवीन निर्माण कार्य की सूचना नगर निगम के लोक निर्माण शाखा एवं भवन अनुज्ञा शाखा को देने हेतु प्रथम सूचना अधिकारी के दायित्वों का अक्षरशः पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि निगम के अंतर्गत आने वाले समस्त कॉलोनियों, निजी संस्थानों, और ठेकेदारों को भी अपना बकाया टैक्स जमा करना अनिवार्य होगा। यदि बकाया कर की राशि जमा नहीं की जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वसूली में लापरवाही पर होगी कार्यवाही
निगमायुक्त श्री दुबे ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 15 प्रतिशत अधिक वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे प्राप्त करनें हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता से अभी से वसूली कार्य प्रारंभ कर दें ताकि वर्ष समाप्ति के समय वसूली कार्य में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। निगमायुक्त श्री दुबे ने हिदायत देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं करने वालों तथा वसूली कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *