बाकल में चोरी की वारदात अंजाम देने वाले आरोपी बिलहरी चौकी क्षेत्र में धारदार बका लहराते मचा रहे थे आतंक, बिलहरी पुलिस ने दबोचा तो खुला राज

Oplus_131072

बाकल में चोरी की वारदात अंजाम देने वाले आरोपी बिलहरी चौकी क्षेत्र में धारदार बका लहराते मचा रहे थे आतंक, बिलहरी पुलिस ने दबोचा तो खुला राज

Oplus_131072

कटनी। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जब मुखबिर ने सूचना दी की दो लोग धारदार बका लेकर क्षेत्र में आतंक मचाते हुए किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। बिलहरी चौकी पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करके हथियारबंद दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। पकड़े गए दोनों ही आरोपियों ने बाकल थाना क्षेत्र में  चोरी की घटना को अंजाम देना काबुल किया। जिनकी बाकल पुलिस तलाश कर रही थी।

घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा क्षेत्र में अमन शांति कायम रखते हुए असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए है। प्राप्त निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी ख्याति मिश्रा व थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में बिलहरी चौकी पुलिस बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही कर रही है। गत दिवस क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बिलहरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय ने सूचना पर ग्राम घुघरा व करहिया रोड में मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी और आरोपी पवन मांझी पिता देवीदीन मांझी उम्र 19 साल निवासी ग्राम करहिया कला व सत्यभान मांझी पिता चौबे मांझी उम्र 30 साल निवासी ग्राम घुघरा थाना कुठला को घेराबंदी कर पकडा। आरोपीयो को धारदार बके के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त आरोपियों ने पूछताछ में बाकल थाना क्षेत्र में चोरी करने की घटना की जानकारी दी है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, संतोष प्रजापति, व्यास गुप्ता, आरक्षक सौरभ जैन, आरक्षक लव उपाध्याय, दिलकेश्वर, संदीप भलावी, विकास कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post