उल्लास पूर्वक मनाई जा रही राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ, ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कटनी। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस स्टैंड कटनी स्थित नगर निगम आडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गौरव और एकता का अलख जगाती कालजयी रचना राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया।
वंदे मातरम् के समवेत गायन में विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर शामिल रहे। इनके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी ज्योति लिल्हारे एवं डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह, जनपद पंचायत कटनी सीईओ प्रदीप सिंह, अमित कनकने सहित गणमान्य जन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही। जिले के स्कूलों , कालेजों और अन्य स्थानों में“वंदे मातरम” राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। गौरव, श्रद्धा और साझा पहचान के रूप में एकजुट करने वाले राष्ट्रीय गीत के सम्मान में जिले के लोगों ने भागीदारी की।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *