सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करने वालों को सिखाया सबक, पुलिस चौकी बस स्टेण्ड के द्वारा की गई कार्यवाही

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में आगामी त्यौहार होली एवं रमजान को दृष्टिगत रखते हुये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड थाना कोतवाली उप.निरी. योगेश मिश्रा के द्वारा अवैध तरीके से सार्वजनिक स्थान सर्कस मैदान, रचना नगर मोड में शराब खोरी करते हुए कुछ लोग को पकड़ा गया। खुले सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे विजेन्द्र पाठक पिता ओमकार प्रसाद पाठक उम्र 39 साल निवासी पन्ना मोड सेन्टर बैंक के सामने थाना कुठला जिला कटनी, गजानंन्द यादव पिता भगवान दास यादव उम्र 22 साल निवासी भगनवारा जाना स्लीमनाबाद जिला कटनी, रवि विश्वकर्मा पिता जमुना विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी पुरैना थाना शाहनगर जिला पन्ना एवं विनय कोल पिता विष्णु कोल उम्र 30 साल निवासी हिरवारा थाना एनकेजे जिला कटनी को पकड़ा गया। उनके कब्जे से ।-। पाव देशी शराब जिसमे आधी शराब भरी एवं एक प्लास्टिक का खाली गिलास डिस्पोजल जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 36 बी आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। अवैध शराब पीने वालो के विरुध्द की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी आशीष शर्मा, उप.निरी. योगेश मिश्रा, सउनि दीपेन्द्र शर्मा, प्र.आर. सुशील पाण्डेय, प्र.आर. नीरज पाण्डेय, प्रआर. मनोज पटेल आर. सौरभ तिवारी, आर. मनु त्रिपाठी की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *