सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने टीम के साथ शहर में पैदल निकले एसपी श्री विश्वकर्मा, शांति भंग करने वालों पर करें कड़ी कार्यवाही, दिए निर्देश

कटनी। शहर में गणेशजी विसर्जन को लेकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने शनिवार शाम शहर के मुख्य मार्गों एवं विसर्जन स्थलों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बरही नाका, कमानिया गेट, सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, झंडा चौक, सुक्खन चौक, शेर चौक, आजाद चौक होते हुए गाटर घाट तक सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
एसपी कटनी ने संबंधित अधिकारियों एवं जवानों को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा शहर वासियों की सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात जवानों एवं अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर हिदायत दी की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यदि कोई सुरक्षा एवं शांती को भंग करने का प्रयास करें तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *