असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 11 जनवरी को स्लीमनाबाद में, कैबिनेट मंत्री पीडब्ल्यूडी राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक बहोरीबंद की मौजूदगी में होगा आयोजन

कटनी। चलो गांव की ओर की थीम पर अखिल भारतीय असाटी महासभा एवं असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति जबलपुर के तत्वावधान में रविवार, 11 जनवरी को असाटी मैरिज गार्डन स्लीमनाबाद में असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे एवं असाटी महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी मौजूद रहेंगे। असाटी वैश्य विकास समिति जबलपुर के अध्यक्ष सुनील (मंचू) असाटी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में असाटी महासभा, जबलपुर वैश्य समाज विकास समिति एवं कटनी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सामाजिक हितों के उत्थान एवं विकास के लिए शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि असाटी महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीतू राजकुमार असाटी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत, जबलपुर के अध्यक्ष सुनील असाटी एवं एवं कटनी के अध्यक्ष शैलेंद्र असाटी तथा सभी कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए हजारों असाटी समाज के सजातीय बंधु हिस्सा लेंगे।
प्रथम बैठक संपन्न,जबलपुर अध्यक्ष का हुआ स्वागत
रविवार को असाटी वैश्य समाज विकास समिति कटनी की प्रथम बैठक अध्यक्ष शैलेंद्र असाटी की अध्यक्षता में निज निवास पर संरक्षक मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिती में संपन्न हुई। समाज के विकास, उत्थान, कोष में वृद्धि एवं आर्थिक रूप से पिछड़े समाज के परिवारों के बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आर्थिक सहायता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार और सुझाव रखें। इस दौरान असाटी वैश्य विकास समिति जबलपुर के अध्यक्ष सुनील असाटी का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहारों से स्वागत कर बधाई दी गई। बैठक में गौरीशंकर असाटी, सुनील मंचू असाटी, शैलेंद्र कुमार असाटी, योगेंद्र कुमार असाटी, संत राम असाटी, संजय असाटी, राजेंद्र असाटी, सूरज असाटी, रवि, दीपचंद, प्रेम नारायण, ओमप्रकाश, मनोज एवं अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *