राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिनों तक चली खेल गतिविधियां, समापन पर पुलिस अधीक्षक ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

कटनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस की तीन दिवसीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। गत 29 अगस्त से 31 अगस्त तक जिला स्तर पर खेल गतिविधियों एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती, वॉलीबॉल खेलों का आयोजन किया गया। आज 31 अगस्त को सभी गतिविधियों का समापन खेल प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण कर किया गया। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया, संयुक्त कलेक्टर एवं पार्षद सुमित्रा रावत के द्वारा विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया गया। समापन कार्यक्रम में हरीश परौहा सचिव वॉलीबॉल संघ कटनी, आलोक जोसफ सचिव बैडमिंटन संघ कटनी व खेल विभाग के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
समापन दिवस पर वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में 10 व सीनियर पुरूष वर्ग में 2 कुल 12 दलों ने और बालिका वर्ग में 4 दलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता बेस्ट ऑफ 3 फॉर्मेट में की करायी गई। भाग लेने वाले दलों को स्वतन्त्रता सैनानियों के नाम से संबोधित किया गया। बालक वर्ग में छहरी बालक का मंगल पांडे दल ने केन्द्रीय विधालय आर्डिनेन्स बालक महात्मा गाँधी के दल को 2-1 से हराया। बालिका वर्ग में केन्द्रीय विधालय आर्डिनेन्स कैप्टन लक्ष्मी सहगल के दल ने शासकीय तिलक महाविधालय सरोजनी नायडू दल को 2-1 से हराया। सीनियर वर्ग पुरूष में शा.ति.महा. -1 भगत सिंह के दल ने शा.ति.महा.-2 जवाहर लाल नेहरू के दल को 2-1 से हराया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *