पुलिस अधीक्षक पहुंचे पीर बाबा बायपास, नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने‌ NHAI अधिकारियों के साथ की चर्चा, पूर्व में भी किए जा चुके प्रयास

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा, नेशनल हाईवे में हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पीर बाबा ओवर ब्रिज के पास कटनी के अंदर आने वाले प्रवेश मार्ग डायवर्सन प्वाइंट पर पहुंचकर एक बार फिर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो सांकेतिक चिन्ह नष्ट हो गए हैं उन्हें दोबारा लगाया जाए। दुर्घटनाएं रोकने सिक्योरिटी लॉजिस्टिक्स जैसे डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाए जिससे कटनी शहर के अंदर प्रवेश करने वाले यात्रियों को दुविधा एवं भ्रम का सामना न करना पड़े। पीर बाबा बाईपास के पास जिन दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है उन्हें भी हटाने के सख्त निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए। झिंझरी चौकी एवं यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे को लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए एवं मौके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा टूटे हुए डायवर्जेंट पोल, लाइटों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, तेज गति से एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में लगातार वाहन चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई जारी है।
पहले भी किए गए हैं प्रयास
ऐसा नहीं है कि यहां पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस के द्वारा पूर्व में प्रयास नहीं किए गए हो। पूर्व में भी वरिष्ठ अधिकारियों ने उक्त स्थल का निरीक्षण करने के बाद यहां की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कहा गया, मगर उसके बावजूद आज तक यहां की अव्यवस्थाएं सुधर नहीं सकी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *