सुपर फैंटास्टिक वीमेंस ग्रुप ने जरूरतमंदों के बीच मनाई दीपावली, बांटी उपहार स्वरूप खुशियां, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

कटनी। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में सुपर फैंटास्टिक वीमेंस ग्रुप की महिला सदस्यों ने समाज सेवा का एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। यह ग्रुप लगभग 150 महिलाओं का है, सामाजिक कार्यों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम इस ग्रुप के माध्यम से किये जाते हैं। उक्त सक्रिय समूह द्वारा जालासूर गाँव (लखपतेरी के पास) जाकर वहाँ के बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को कपड़े, मिठाई, टॉफी और खिलौने वितरित किए गए।
इस सेवा कार्य का उद्देश्य त्योहार की खुशियाँ समाज के उन वर्गों तक पहुँचाना था जो संसाधनों से वंचित हैं। समूह की सदस्याएँ स्वयं उपस्थित होकर बच्चों के साथ दीपावली की उमंग साझा करती रहीं और उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाया। इस अवसर पर सुपर फैंटास्टिक ग्रुप की संचालिका श्रीमती सुनीता खंडेलवाल ने कहा की दीपावली केवल रोशनी का नहीं, बल्कि प्रेम बाँटने का पर्व है। हमें खुशी है कि हम इन मुस्कानों का हिस्सा बन सके। श्रीमती अलका सरावगी ने कहा समाज की सच्ची सेवा तब होती है जब हम जरूरतमंदों की खुशियों में अपना योगदान दें। यह हमारे ग्रुप की सबसे बड़ी पूँजी है। श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं सुनीता अग्रवाल ने कहा हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि खुशी बाँटने से बढ़ती है। श्रीमती ज्योति तिवारी एवं सरिता बजाज ने कहा ग्रुप की हर सदस्य ने तन-मन-धन से सहयोग दिया। हम आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखेंगे।
बच्चों एवं अन्य के लिए श्रीमती रेखा गोयनका, शैल बगड़िया, रश्मि सरावगी, शशि गोयल, आशा जोधवानी, मंजू स्वामी , शोभा गुप्ता, आरती निक्की, ज्योती अग्रवाल, मंजू मिश्रा, राजश्री दुग्गड़, राज अग्रवाल, शिल्पा गुप्ता, सुमन जैन रश्मि केजरीवाल, लता बजाज, कुमुद चौदहा, जया अग्रवाल एवं अन्य ने मिठाइया, खिलोने एवं कपड़े की व्यवस्था की। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे समाजसेवा की इस श्रृंखला को निरंतर जारी रखेंगी और हर त्योहार पर जरूरतमंदों के बीच खुशियाँ बाँटेंगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *