घर से अचानक लापता हो गई थी नाबालिक बालिका, रीठी पुलिस ने बालिका को तलाश कर सुरक्षित पहुंचाया घर

कटनी। आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिंग बालिका की सकुशल दस्तयाबी कर उसे उसके परियोजनाओं के सपोर्ट करने में रीठी पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया व उप पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक राखी पाण्डेय थाना प्रभारी थाना रीठी एवं उनकी पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिंग बालिका को दस्तयाब कर लिया।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रीठी थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि गत 12 मई 2025 को ग्राम गोदाना थाना रीठी से नाबालिक बालिका घर से बिना बताये कहीं चली गई थी। बालिका के अचानक लापता होने की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर खण्ड 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रथम सूचना पत्र पंजीबद्ध कर नाबालिंग बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम तैयार की गई। नाबालिंग बालिका की दस्तयाबी के हर संभव प्रयास कर 26 मई 2025 की देर रात्रि सफलता प्राप्त कर नाबालिंग बालिका को दस्तयाब कर सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया गया।
कार्यवाही में निरीक्षक राखी पाण्डेय, सउनि सुशील प्रजापति, आरक्षक अमन सिंह, आरक्षक ज्ञानेंद्र, आरक्षक शहंशाह, आरक्षक (सायवर) सतेंद्र राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








