उमरिया में उपनिरीक्षक ने खुद को मारी गोली, विभाग में मचा हड़कंप, ठुकरा चुके थे प्रमोशन

कटनी। मध्य प्रदेश के उमरिया जिला पुलिस लाइन के शस्त्र शाखा में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर ने आज अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सब इंस्पेक्टर की इस तरह मौत हो जाने के कारण पूरे विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
बताया जाता है कि उमरिया जिले की पुलिस लाइन के शस्त्र शाखा में पदस्थ विजय सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर का उपयोग कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। फिलहाल इस कदम के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे की शादी की थी। इसके अलावा, करीब 3 महीने पहले उन्होंने अपना प्रमोशन भी ठुकरा दिया था। डीआईजी विवेक सिंह समेत पुलिस के कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे है और घटना की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *