महापौर के मुख्य आतिथ्य में वेंकट वार्ड शासकीय विद्यालय में खेल गतिविधियों को मिला प्रोत्साहन, महापौर एवं क्षेत्रीय पार्षद ने रिबन काटकर प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

कटनी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वेंकट वार्ड शाला परिसर में शाला संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं को खेल प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय में बच्चों के लिए बॉलीबॉल एवं फुटबॉल सहित खेलों के प्रोत्साहन हेतु छात्रों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाकर शुक्रवार को शाला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की गई।
विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद बीना बैनर्जी द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश नारायण द्विवेदी सहित समस्त शाला स्टाफ की उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करने शाला पहुंची महापौर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिता छात्र जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेल छात्रों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक होते है बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने प्रतियोगी छात्रों से उनके रुचिकर खेलों के संबंध में जानकारी ली तथा खूब मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख देते हुए नगर का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित भी किया।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
खेल प्रतियोगिता के दौरान राज्य स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महापौर श्रीमती सूरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की तथा विद्यालय प्रबंधन को इस प्रकार की शैक्षणिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन कर निरंतर प्रोत्साहित करने हेतु बधाई दी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *