संत निरंकारी मंडल माधवनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर 21 जून को

कटनी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मंडल माधवनगर द्वारा रविवार, 21 जून 2026 को प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह योग प्रशिक्षण शिविर पतंजलि योग सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ-साथ नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी जाएगी।सेवादल संचालक शंकर भाषाणी ने बताया कि योग व्यक्ति के तन, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी श्रद्धालु भाई-बहनों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी साध संगत तक इस कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जाए तथा अपने इष्ट मित्रों, परिजनों और परिचितों को भी साथ लेकर आएं, ताकि अधिक से अधिक लोग योग का लाभ प्राप्त कर सकें। संत निरंकारी मंडल माधवनगर ने सभी नागरिकों का कार्यक्रम में सादर स्वागत किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *