जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में अयोजित हुई विशेष ग्राम सभाएं, महिलाओं ने दिखाया उत्साह, बड़ी संख्या में लिया हिस्सा

कटनी। जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जिले भर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। विशेष ग्राम सभाओं में विशेष रूप से बड़ी संख्या महिलाओं की और अन्य सभी वर्गों की उत्साह जनक भागीदारी रही। जिले की समस्त जनपद पंचायतों रीठी, बहोरीबंद,ढीमरखेड़ा, कटनी, विजयराघवगढ़ और बड़वारा की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ।
विशेष ग्राम सभाओं में दी गई जानकारी
जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय विजन विकसित भारत 2047 के परिपेक्ष में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट, 2025 (मनरेगा) के स्थान पर विकसित भारत- रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण): वी बी- जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) अधिनियम, 2025 लागू किया गया है। इसके महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं प्रदत्त कानूनी अधिकारों के संबंध में व्यापक जागरूकता लाने के उद्देश्य से विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर आवश्यक जानकारी दी गई। विशेष ग्राम सभाओं में उत्साह जनक जन भागीदारी और महिलाओं की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *