पुण्य धाम मित्तल एनक्लेव में किया गया रावण दहन, नवरात्र पर हुए विशेष आयोजन, कॉलोनी वासियों ने श्रद्धा भाव से मनाया पर्व

कटनी। पुण्य धाम मित्तल एनक्लेव कॉलोनी में नवरात्रि के पावन अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दशहरे के पावन अवसर पर गत रात्रि कॉलोनी में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई जो कॉलोनी के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए रावण दहन स्थल पर पहुंची। भगवान राम की शोभायात्रा का स्वागत कॉलोनी वासियों ने दीप प्रज्वलित कर आरती उतारते हुए किया। शोभायात्रा का शुभारंभ कॉलोनी अध्यक्ष राजकुमार तनवानी के आवास से किया गया। रावण दहन स्थल पर कॉलोनी के सभी गणमान्य जनों बच्चों एवं महिलाओं ने एक जुटता दिखाते हुए दशहरे के पर्व का आनंद उठाया। यहां पर भगवान राम ने भारी आतिशबाजी के बीच रावण का दहन किया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी गणमान्य जन मौजूद रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *