एसपी का बड़वारा दौरा, हादसा स्थल का किया निरीक्षण, थाने का किया औचक मुआयना

एसपी का बड़वारा दौरा, हादसा स्थल का किया निरीक्षण, थाने का किया औचक मुआयना

कटनी। कटनी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने तत्परता दिखाते हुए थाना बड़वारा अंतर्गत ग्राम बसाड़ी मोड़ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके की भौगोलिक स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए हादसे के संभावित कारणों का जायजा लिया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक बड़वारा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से अलग-अलग संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली और समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश देते हुए कहा की लंबित अपराधों एवं धारा 173(8) के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। हिस्ट्रीशीटर एवं गुंडा बदमाशों पर सतत निगरानी रखने के साथ सख्त कार्रवाई करें। वीसीएनबी एवं सभी रजिस्टरों का व्यवस्थित संधारण करें। उन्होंने फरियादियों और आगंतुकों से बेहतर संवाद स्थापित करने की हिदायत भी स्टाफ को दी। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिक स्तर पर त्वरित समाधान करने, न्यायालयीन समंस एवं वारंट की अधिकतम तामीली सुनिश्चित कराने एवं थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जनता के प्रति संवेदनशीलता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस कर्मियों को समझाइस देते हुए उन्होंने कहा की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post